लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा आरोप, बंगाल में चुनाव जीतने के लिए BJP साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रही है

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:51 IST

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हिंदुओं से भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक झड़पों के लिए उकसाने’’ की कोशिशों के खिलाफ खड़ा होने का भी अनुरोध किया और उनसे उनके इलाकों में परेशानी पैदा करने के लिए भेजे गए बाहरी लोगों को खदेड़ने का भी आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नेता पांच सितारा होटल से खाना मंगाकर दलित भाईयों के घर में दिखाने के लिए खा रहे हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जाति व धर्म के नाम पर लोगों से वोट नहीं मांगती हूं लेकिन भाजपा ने बंगाल का माहौल खराब कर दिया है।

रैदिघी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य में साम्प्रदायिक संघर्ष पैदा करने का शनिवार को आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दक्षिण 24 परगना जिले के रैदिघी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से हैदराबाद की भाजपा के समर्थन वाली पार्टी और उसकी बंगाल की सहयोगी पार्टियों के जाल में न फंसने का भी आह्वान किया, जो मतों का ध्रुवीकरण करने आयी हैं।

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम और अब्बास सिद्दीकी की आईएसएफ पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की। ओवैसी और सिद्दीकी दोनों ने पहले टीएमसी के आरोपों को खारिज कर दिया था। आईएसएफ माकपा और कांग्रेस के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

टीएमसी प्रमुख ने हिंदुओं से भाजपा की ‘‘साम्प्रदायिक झड़पों के लिए उकसाने’’ की कोशिशों के खिलाफ खड़ा होने का भी अनुरोध किया और उनसे उनके इलाकों में परेशानी पैदा करने के लिए भेजे गए बाहरी लोगों को खदेड़ने का भी आह्वान किया।

ममता ने अपनी हिंदू पहचान पर जोर देते हुए कहा, ‘‘मैं एक हिंदू हूं जो हर दिन घर से निकलने से पहले चंडी मंत्र का जाप करती है। लेकिन मैं हर धर्म को सम्मान देने की अपनी परंपरा में विश्वास रखती हूं।’’ दलितों के घर में भोजन खाने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ब्राह्मण महिला हूं लेकिन मेरी करीबी सहयोगी एक अनुसूचित जाति की महिला है जो मेरी हर जरूरत का ध्यान रखती है।

वह मेरे लिए भोजन भी पकाती है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे इसका प्रचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो दलित के आंगन में खाना खाने के लिए पांच सितारा होटल से भोजन मंगवा कर खा रहे हैं वे दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं।’’  

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ