लाइव न्यूज़ :

बंगाल की ‘मां, माटी, मानुष’ की असली नेता हैं ममता : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:28 IST

Open in App

कोलकाता, छह अक्टूबर त्रिपुरा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष दास ने मंगलवार को ममता बनर्जी को बंगाल की ‘मां, माटी, मानुष की असली नेता’ बताया और कहा कि अगर भविष्य में वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो यह प्रत्येक बंगाली के लिए गर्व की बात होगी।

‘‘निजी कारणों’’ से कोलकाता आए दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने समावेशी विकास के मॉडल से 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीयों के दिल जीते थे लेकिन वह अपने वादों से लड़खड़ा गए। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सरकार की हिस्सेदारी बेचने और ईंधन के बढ़ते दामों के लिए मोदी की आलोचना भी की।

बहरहाल, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह भाजपा छोड़ेंगे। दास ने कहा कि उन्हें मंगलवार को कालीघाट में कुछ ‘‘निजी काम’’ था। कालीघाट इलाके में ही बनर्जी का आवास स्थित है।

दास ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी मां, माटी, मानुष की असली नेता बनी हैं। हाल के भवानीपुर उपचुनाव में उनकी भारी जीत बंगाल के लोगों के बीच उनकी अपार लोकप्रियता का एक और प्रमाण है।’’

उन्होंने कहा कि भवानीपुर के मतदाताओं ने दिखाया कि वे चाहते हैं कि ममता बनर्जी एक दिन देश की कमान संभालें। उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत ने उनके आने वाले दिनों में विपक्षी दलों का चेहरा बनने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।’’

दास ने कहा कि हालांकि बंगाल ने देश की आजादी के लिए संघर्ष में शानदार भूमिका निभायी, लेकिन उसे इतने वर्षों में राजनीतिक क्षेत्र में उतनी पहचान नहीं मिली जिसका वह हकदार था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर ममता दीदी प्रधानमंत्री बनती है तो यह बंगालियों के साथ न्याय होगा और दशकों की गलती को ठीक कर देगा। यह सभी बंगालियों के लिए गर्व की बात होगी। साथ ही इंदिरा गांधी के बाद देश में सत्ता एक महिला संभालेगी।’’

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली भारी जीत के बाद त्रिपुरा में जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रही है। उसने 2023 के विधानसभा चुनावों में वहां बिप्लब देब की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए पूर्वोत्तर राज्य में लोगों तक पहुंचने के लिए एक अभियान चलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण