लाइव न्यूज़ :

केंद्र में 2024 में सत्ता परिवर्तन में ममता बनर्जी की अहम भूमिका होगी : तृणमूल का दावा

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:32 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अगस्त तृणमूल कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र की मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने का रविवार को संकल्प लिया और जोर दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगी।

सत्तारूढ़ तृणमूल ने अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में एक संपादकीय में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि देशभर में विपक्ष एक मंच पर एक साथ आने और कोई वैकल्पिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहा है।

हाल के पेगासस जासूसी विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसने यह भी कहा कि केंद्र संसद में इस मुद्दे पर चर्चा से बचता रहा। पार्टी ने कहा, ‘‘सरकार नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत की जासूसी कर रही है और संसद में इस पर चर्चा नहीं कराना चाहती... देश में विभाजनकारी और साम्प्रदायिक राजनीति का माहौल चिंताजनक है।’’

शनिवार को ‘जागो बांग्ला’ में एक अन्य संपादकीय में पार्टी ने कहा कि वह देश के हित में राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन के पक्ष में है। उसने कहा, ‘‘हम गैर भारतीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष दलों के एक साथ आने के पक्ष में हैं। हमारी नेता ममता बनर्जी नयी दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर गईं और बैठक कीं क्योंकि हम एकता चाहते हैं। राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। हम कांग्रेस के बिना गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल