लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हनुमान जयंती पर हिंसा को लेकर चेताया, दंगों की संभावना जताई

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 18:12 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं अपने लोगों को 6 अप्रैल के लिए अलर्ट पर रखना चाहूंगी। हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं। लेकिन उनके पास दंगों की योजना हो सकती है। हालांकि यहां उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं अपने लोगों को 6 अप्रैल के लिए अलर्ट पर रखना चाहूंगीकहा- हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके पास दंगों की योजना हो सकती है CM ने हुगली में हुई हिंसा के लिए रामनवमी रैली में भाग लेने वालों को जिम्मेदार ठहराया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को हनुमान जयंती पर हिंसा को लेकर चेतावनी दी है। हनुमान जयंती 6 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर सीएम ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी में एक बैठक के दौरान, ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह बजरंगबली (भगवान हनुमान का दूसरा नाम) का सम्मान करती हैं, तो उन्हें चिंता थी कि रामनवमी पर पूरे भारत में हुई घटनाओं को देखते हुए दंगों की योजना हो सकती है।

उन्होंने किसी समूह का नाम लिए बिना कहा, "मैं अपने लोगों को 6 अप्रैल के लिए अलर्ट पर रखना चाहूंगी। हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं। लेकिन उनके पास दंगों की योजना हो सकती है।" ममता बनर्जी ने हुगली के रिशरा में हाल की हिंसा की घटना का भी जिक्र किया और आगजनी के लिए रामनवमी रैली में भाग लेने वालों को जिम्मेदार ठहराया।

सीएम ने कहा, वे बिना अनुमति के रैलियां निकाल रहे हैं। वे जानबूझकर अल्पसंख्यक क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। दीदी ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई परियोजनाएं चलाई हैं, लेकिन कुछ भाजपा से पैसा लेकर उन्हें नष्ट करने पर तुले हैं। सीएम ने कहा, मिदनापुर ने कभी किसी दंगाई को जन्म नहीं दिया। यह मातंगिनी हाजरा का जन्म स्थान है। 

उन्होंने कहा कि मैं अपने हिंदू भाइयों और बहनों को जिम्मेदारी देना चाहती हूं। रमजान के महीने में मुसलमानों पर जुल्म न हो। मेरे हिंदू भाई-बहन उनकी रक्षा करेंगे और गांव-गांव में उन्हें बचाएंगे। वे अल्पसंख्यक हैं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उधर, भाजपा रामनवमी में और उसके बाद हुई हिंसा के लिए सीधे मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने सीएम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुसलमानों को हिंसा करने की खुली छूट दी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालहनुमान जयंतीराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब