ममता के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहने वाली सीट से भाजपा आगे

By भाषा | Published: May 23, 2019 03:33 PM2019-05-23T15:33:02+5:302019-05-23T15:33:02+5:30

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं।

Mamata Banerjee political renaissance seat has been led by BJP | ममता के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहने वाली सीट से भाजपा आगे

ममता के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहने वाली सीट से भाजपा आगे

हुगली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी आगे चल रही हैं। इसी सीट के अंतर्गत आने वाले सिंगूर से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक ममता बनर्जी ने राज्य की सत्ता से वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था।

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं।

2014 में रत्ना ने 1,89,084 मतों से जीत हासिल की थी। टाटा मोटर्स ने करीब 10 वर्ष पहले सिंगूर में दुनिया की सबसे सस्ती कार ‘नैनो’ कार बनाने के लिये कारखाना स्थापित करने के लिये जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन ममता और उनकी पार्टी के नेतृत्व में किसानों के व्यापक आंदोलन के बाद उसे गुजरात स्थानांतरित करना पड़ा था।

परियोजना को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर पश्चिमी राज्य में स्थानांतरित किया गया था। 

Web Title: Mamata Banerjee political renaissance seat has been led by BJP