लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को ईडी द्वारा हवाई अड्डे पर रोके जाने को बताया 'अमानवीय हरकत'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 13:35 IST

ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के 'लुकआउट' नोटिस  जारी होने पर बेहद कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को ईडी द्वारा एयरपोर्ट पर रोके जाने पर जताई नाराजगीयह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी महिला की आजादी पर इस तरह से हमला किया जा रहा हैकेंद्र ओडिशा रेल हादसे से 'शर्मिंदा' नहीं है, वो इससे बचने के लिए ऐसे काम कर रही है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल महासचिव एवं अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के 'लुकआउट' नोटिस  जारी होने पर बेहद कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार बदले की कार्रवाई कर रही है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी महिला की आजादी पर इस तरह से हमला किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार रुजिरा को कथित तौर पर दुबई जाने वाले एक विमान में सवार नहीं होने दिया गया। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने रुजिरा बनर्जी को समन दिया कि वो आठ जून को विभाग के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हों। केंद्रीय एजेंसी के इस कदम से बेहद खफा सीएम बनर्जी ने कहा, "रुजिरा की मां अस्वस्थ हैं, उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और वह अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जा रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके विदेश दौरों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें देश से बाहर जाने से पहले केवल एक बार ईडी को सूचित करने के लिए कहा था और उन्होंने अपने निर्धारित दौरे के बारे में ईडी को काफी पहले ही सूचित कर दिया था।''

इसके साथ ही ममता बनर्जी कहा, "उसे हवाईअड्डे पर समन सौंपना और 8 जून को वापस आने के लिए कहना अमानवीय कृत्य के अलावा और कुछ नहीं है। केंद्र 2 जून को ओडिशा रेल हादसे में बढ़ती मौतों पर थोड़ी भी 'शर्मिंदा' नहीं है। केंद्र सरकार लोगों की मदद करने के बजाय इस प्रकरण से पूरी घटना से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।"

इस प्रकरण के बाद रुजिरा बनर्जी के वकील ने कहा कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने ईडी को 5 जून से 13 जून तक अपने बच्चों के साथ दुबई की आगामी यात्रा के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित किया था। इसके बावजूद आज सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का घोर उल्लंघन करते हुए उन्हें उनके नाबालिग बच्चों के साथ रोक दिया गया और सूचित किया गया कि वह विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं।

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को कथित तौर पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय इमिग्रेशन से पहले उन्हें रोक दिया, जब वो अपने अपने दो बच्चों के साथ दुबई रवाना हो रही थीं।

टॅग्स :ममता बनर्जीAbhishek Banerjeeप्रवर्तन निदेशालयEDenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ