लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- सरकार ने की पवन खेड़ा को परेशान करने की कोशिश

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 23, 2023 18:32 IST

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में दिल्ली-रायपुर की उड़ान से उतारे जाने के बाद असम पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमलावर हुए।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से नीचे उतारने और गिरफ्तार किए जाने की निंदा की।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने पवन खेड़ा को परेशान करने की कोशिश की। मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हूं, यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। मैं भाजपा के इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसद में भी हमें मुद्दे उठाने से रोका गया। वे बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र खतरे में।"

खड़गे ने कहा, "जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाधिवेशन हो रहा है, हमारे नेताओं पर ईडी और आईटी के छापे पड़ रहे हैं। वे (भाजपा) इस सत्र को होने से रोकना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग यहां की सरकार के साथ मिलकर इस सत्र को कराने की दिशा में काम कर रहे हैं।" वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पवन खेड़ा को दिल्ली में विमान से नीचे उतारने और गिरफ्तार किए जाने की निंदा की।

गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली से रायपुर, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट (विमान) से उतार दिया। ऐसी कौन सी इमरजेंसी (आपात स्थिति) थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये कृत्य किया? पहले रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे एवं अब ऐसा कृत्य भाजपा की बौखलाहट दिखाता है। यह निंदनीय है।"

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के संबंध में दिल्ली-रायपुर की उड़ान से उतारे जाने के बाद असम पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान करते हुए 28 फरवरी तक गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया।

टॅग्स :Pawan KheraMallikarjun KhargeBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए