लाइव न्यूज़ :

अध्यादेश मुद्दे पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे- इसपर संसद सत्र से पहले होगा फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2023 12:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करना है या नहीं, इस पर फैसला संसद सत्र से पहले लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउनकी टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) के उस अल्टीमेटम के एक दिन बाद आई है।खड़गे ने कहा कि इसका विरोध करना या इसका प्रस्ताव रखना बाहर नहीं होता, संसद में होता है।उन्होंने कहा कि संसद शुरू होने से पहले सभी पार्टियां तय करती हैं कि उन्हें किन मुद्दों पर मिलकर काम करना है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करना है या नहीं, इस पर फैसला संसद सत्र से पहले लिया जाएगा। उनकी टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) के उस अल्टीमेटम के एक दिन बाद आई है जिसमें कहा गया था कि अगर कांग्रेस इस मुद्दे पर समर्थन का वादा नहीं करती है तो वह पटना में विपक्ष की बैठक से बाहर निकल जाएगी।

शुक्रवार सुबह पटना रवाना होने से पहले खड़गे से अध्यादेश मुद्दे और आप के अल्टीमेटम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संसद के मानसून सत्र से पहले इस पर निर्णय लेगी और आश्चर्य जताया कि जब यह संसद से संबंधित मामला है तो इसके बारे में कहीं और क्यों बात की जा रही है। खड़गे ने कहा, "इसका विरोध करना या इसका प्रस्ताव रखना बाहर नहीं होता, संसद में होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "संसद शुरू होने से पहले सभी पार्टियां तय करती हैं कि उन्हें किन मुद्दों पर मिलकर काम करना है। वे (आप) इसे जानते हैं और यहां तक ​​कि उनके नेता भी हमारी सर्वदलीय बैठकों में आते हैं। मुझे नहीं पता कि बाहर इसका इतना प्रचार क्यों है।" 

उन्होंने ये भी कहा, "करीब 18-20 पार्टियां मिलकर तय करती हैं कि किस बात का विरोध करना है और किस बात को स्वीकार करना है। इसलिए अभी कुछ कहने की बजाय हम संसद शुरू होने से पहले फैसला लेंगे।"

2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेAam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत