लाइव न्यूज़ :

पेगासस मुद्दे पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- मेरे पास इसका प्रूफ नहीं..किसका हो रहा, कहां से हो रहा...

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 13:13 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में दावा किया कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उन्हें फोन करके बताया था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी को पता है कि फोन टैपिंग कैसे होता है। लेकिन मेरे पास प्रूफ नहीं है कि किसका हो रहा और कहां से हो रहा हैः खड़गेकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम संसद में सच्चाई बोलते हैं तो संसद से निकाल दिया जाता है।

बेंगलुरुः राहुल गांधी के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में पेगासस का जिक्र करने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी को पता है कि फोन टैपिंग कैसे होता है। हालांकि खड़गे ने यह भी कहा कि मेरे पास इसका प्रूफ नहीं है। उन्होंने कहा,  बहुत से लोगों के फोन भी टैप होते हैं लेकिन मेरे पास प्रूफ नहीं है कि किसका हो रहा और कहां से हो रहा है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि लेकिन सभी को पता है फोन टैपिंग कैसे होता है। लेकिन वो प्रूफ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में जब हम प्रश्न करते हैं तो उसका जवाब नहीं देना और बहुत से प्रश्न को रिजेक्ट करना। यहां तक हम संसद में सच्चाई बोलते हैं तो संसद से निकाल दिया जाता है। मोदी की सरकार ने ये स्थिति लाई है और अगर ऐसा ही चला तो लोगों को सच का पता नहीं चलेगा। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में दावा किया कि उनके और कई अन्य विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस स्पाइवेयर था और गुप्तचर अधिकारियों ने खुद उन्हें फोन करके बताया था कि बातचीत करते हुए वह सावधान रहें क्योंकि उनकी बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती हैं ये अपने आप में सवाल खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?" अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है।"

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर राहुल गांधी की पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया?

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेपेगासस स्पाईवेयरराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ