लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के लिए विपक्षी नेताओं को किया आमंत्रित, उद्धव गुट की शिवसेना ने बनाई दूरी, कहा- राहुल गांधी ने सावरकर का अपमान किया

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2023 16:35 IST

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट ने आज मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया क्योंकि राहुल गांधी ने कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं, मैं गांधी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, शिवसेना (यूबीटी) खड़गे के आवास पर होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगीराहुल गांधी के 'मैं सावरकर नहीं हूं, मैं गांधी हूं' बयान को बताई बैठक में न शामिल होने वजह उद्धव ने कहा- सावरकर हमारे लिए भगवान के समान हैं और हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

नई दिल्ली: राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार रात्रि (27 मार्च) दिल्ली में अपने आवास पर एक बैठक के लिए समान विचारधारा वाले दलों के विपक्षी तल के नेताओं को आमंत्रित किया है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव गुट की शिवसेना ने इस बैठक से दूरी बना ली है।

उद्धव गुट का मानना है कि राहुल गांधी ने क्रांतिकारी वीर सावकर का अपमान किया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि उद्धव ठाकरे गुट ने आज मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया क्योंकि राहुल गांधी ने कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं, मैं गांधी हूं।

इससे पूर्व शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सावरकर पर टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा। उद्धव ने रविवार शाम मालेगांव में अपनी शिव गर्जन रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि हम आपकी 'भारत जोड़ो यात्रा' में आपके साथ चले क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी। लेकिन मैं राहुल गांधी से खुलकर कहना चाहता हूं कि सावरकर हमारे लिए भगवान के समान हैं और हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे...। हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में साथ हैं। लेकिन इस तरह के बयान न दें या ऐसे कदम न उठाएं जिससे दरार पैदा हो।"

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने 25 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी