लाइव न्यूज़ :

विपक्ष की बैठक में टीएमसी सांसदों की भागीदारी पर बोले खड़गे- लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी आगे आए उसका स्वागत है

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2023 11:32 IST

तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों ने सोमवार को संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लिया। इस कदम का कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने राहुल गांधी को लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के समर्थन में आए विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करती है।राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद टीएमसी और आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस का समर्थन किया था।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों ने सोमवार को संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लिया। इस कदम का कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने राहुल गांधी को लोकसभा से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के समर्थन में आए विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया।

अडानी मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में काला कपड़ा पहनकर संसद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करती है। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसका समर्थन किया। इसलिए मैंने कल सभी को धन्यवाद दिया और आज भी धन्यवाद देता हूं।" 

खड़गे ने ये भी कहा, "हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए और लोगों की रक्षा के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत करते हैं। हमें सपोर्ट करने वाले लोगों का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं।" बताते चलें कि राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद टीएमसी और आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने कांग्रेस का समर्थन किया था।

अडानी मुद्दे पर एक संयुक्त संसदीय समिति की विपक्ष की मांग के बारे में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम चाहते हैं कि सच सामने आए। अगर महज ढाई साल में अडानी की संपत्ति बढ़ी है तो इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? अगर उनके पास ऐसा जादू है जो ऐसा कर सकता है तो हम देशवासियों को भी यही बताना चाहेंगे...अगर जेपीसी बनती है तो हमें जादू के बारे में पता चलेगा और लोगों को भी पता चलेगा।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसटीएमसीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब