लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया देश से नफरत का आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया पलटवार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 15:17 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के लिए उनकी नफरत देश के लिए नफरत में बदल गई है। वहीं, अब ईरानी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा कि राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब खुद देंगे।ब्रिटेन में राहुल गांधी के बयान ने भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।कांग्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना करना देश की आलोचना करने के बराबर नहीं है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के लिए उनकी नफरत देश के लिए नफरत में बदल गई है। वहीं, अब ईरानी के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब खुद देंगे।

बता दें कि ब्रिटेन में राहुल गांधी के बयान ने भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है और भाजपा ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने के लिए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। राहुल गांधी बुधवार को अपनी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बीच भारत पहुंचे, जिसका उन्होंने पहले ही बचाव किया और स्पष्ट किया कि उन्होंने देश के गौरव को कभी कम नहीं आंका। 

कांग्रेस ने भी इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना करना देश की आलोचना करने के बराबर नहीं है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के लिए नफरत अब देश के लिए नफरत है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने खेद व्यक्त किया कि विदेशी ताकतें क्यों नहीं आतीं और भारत पर हमला नहीं करतीं।

वहीं, माफी मांगने के सवाल पर खड़गे ने साफ कर दिया कि माफी का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि राहुल गांधी ने अभी लोकतंत्र की बात की है। उन्होंने कहा, "राहुल जी ने सिर्फ लोकतंत्र की बात की और जहां भी लोग बहस में जाते हैं वे अपनी राय रखते हैं इसलिए यह मुद्दा अप्रासंगिक है।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष