लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने क्यों बुलाई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक, एक जून को दिल्ली में मिलेंगे दल, आखिर क्या है प्लान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2024 18:24 IST

Mallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting: बैठक में विपक्षी नेता चुनाव नतीजों से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे और सात चरण के चुनावों में अपने प्रदर्शन का भी आकलन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देMallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting: एक जून को अंतिम फेस का मतदान है।Mallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting:  मतगणना चार जून को होगी। Mallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting: 6 चरण का मतदान हो गया है।

Mallikarjun Kharge Calls I.N.D.I.A Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम चरण में है। 6 फेस का मतदान हो गया है और एक जून को आखिरी वोटिंग होंगे। 4 जून को मतगणना है। इस बीच 2 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आत्मसमर्पण करेंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों ने एक जून को दिल्ली में बैठक बुलाई है। दलों के नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ चुनाव परिणाम से पहले अपनी रणनीति बनाने तथा आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक जून को बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह प्रस्तावित बैठक एक जून की दोपहर को दिल्ली में बुलाई जाएगी।

आगामी एक जून को ही लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई गई इस बैठक में विपक्षी नेता चुनाव नतीजों से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे और सात चरण के चुनावों में अपने प्रदर्शन का भी आकलन करेंगे।

विपक्षी गठबंधन दावा कर रहा है कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को केंद्र में सत्ता में लौटने से रोकने और अपनी खुद की सरकार बनाने में सफल रहेगा। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने भी यह दावा किया है कि वह इन चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा।

‘इंडिया’ गठबंधन बनने के बाद इससे कुल 28 दल जुड़े थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर रखने वाली राष्ट्रीय लोक दल जैसी कुछ पार्टियां राजग में शामिल हो गईं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मल्लिकार्जुन खड़गेलालू प्रसाद यादवएमके स्टालिनराहुल गांधीअरविंद केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील