लाइव न्यूज़ :

मलिक ने जम्मू कश्मीर पुलिस के बलिदानों की प्रशंसा की, कहा- वह देश के सबसे अच्छे पुलिस बलों में एक

By भाषा | Updated: October 14, 2019 20:51 IST

मलिक यहां पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से 1033 कांस्टेबल की पासिंग आऊट परेड में बोल रहे थे। जून में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा इंसपेक्टर अरशाद खान की हत्या का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मियों के इस तरह के बलिदान के बाद देशवासी उन्हें सम्मान की नजर से देखने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के शीर्ष नेतृत्व की नजर में भी उनका सम्मान है।’’मलिक ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर पुलिस अपने बलिदानों की वजह से देश के सबसे अच्छे पुलिसबलों में एक बन गया है।’’

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को यह कहते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के बलिदानों की प्रशंसा की कि वह देश के सबसे अच्छे पुलिस बलों में एक है।

मलिक यहां पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से 1033 कांस्टेबल की पासिंग आऊट परेड में बोल रहे थे। जून में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा इंसपेक्टर अरशाद खान की हत्या का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलिसकर्मियों के इस तरह के बलिदान के बाद देशवासी उन्हें सम्मान की नजर से देखने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के शीर्ष नेतृत्व की नजर में भी उनका सम्मान है।’’ उन्होंने पासिंग आउट परेड में भाग लेने वाले कांस्टेबलों से बिना किसी भय और दबाव के अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

मलिक ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर पुलिस अपने बलिदानों की वजह से देश के सबसे अच्छे पुलिसबलों में एक बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए काम करने के लिए सदैव तैयार हैं। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ड्यूटी के दौरान जान न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों और विशेष पुलिस अधिकारियों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने पर राज्यपाल को धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)सत्यपाल मलिकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस