लाइव न्यूज़ :

मालेगांव ब्लास्ट: प्रज्ञा सिंह ठाकुर को झटका, NIA कोर्ट ने की पेशी से छूट की अर्जी खारिज

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2019 15:18 IST

इसके पहले कोर्ट 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी को अपने समक्ष पेशी से छूट दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइसके पहले कोर्ट 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने समक्ष पेशी से छूट दी थी। प्रज्ञा और चतुर्वेदी ने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव के आगामी परिणाम की तैयारियों में व्यस्त हैं।

बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सोमवार को झटका लगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट ने पेशी से छूट मांग वाली उनकी अर्जी खारिज कर दी है। इसके साथ ही प्रज्ञा को किसी तरह की सुविधा नहीं देते हुए सुनवाई पर पेश होने का आदेश दिया है।

संसदीय प्रक्रियाओं को पूरा करने का हवाला देते हुए प्रज्ञा ने तीन से सात जून तक अपनी पेशी से छूट देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए 2008 के ब्लॉस्ट केस में इस सप्ताह सुनवाई के दौरान उन्हें मौजूद रहने का निर्देश दिया।

इसके पहले कोर्ट 2008 मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और सुधाकर चतुर्वेदी को अपने समक्ष पेशी से छूट दी थी। प्रज्ञा और चतुर्वेदी ने कहा था कि वे लोकसभा चुनाव के आगामी परिणाम की तैयारियों में व्यस्त हैं। चुनाव में दोनों उम्मीदवार हैं। पुरोहित ने निजी मुश्किलों का हवाला दिया था। इसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिकाएं मंजूर कर ली थी। बता दें कि फिलहाल प्रज्ञा जमानत पर रिहा हैं। 

कोर्ट ने पिछले साल अक्टूबर में सातों आरोपियों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों, आपराधिक षड्यंत्र और हत्या एवं अन्य के लिए मामले में आरोप तय किए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून की धाराओं के तहत सुनवाई चल रही है। 

आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के निकट हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :मालेगांव धमाकासाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतदेर से ही सही, कोर्ट के फैसले से निर्दोषों को मिली राहत 

भारतमालेगांव विस्फोट मामला: 2008 में बम विस्फोट, 17 साल, 5 जज, 2 एजेंसी और 7 शख्स, जानें पूरी कहानी

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास