लाइव न्यूज़ :

मालेगांव धमाका मामला: साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को हफ्ते में एक दफा अदालत में हाजिर होने का आदेश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 17, 2019 13:53 IST

मुंबई स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत आरोपियों के हाजिर न होने पर नाखुशी जताई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमालेगांव धमाका मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी हफ्ते में कम से कम एक बार कोर्ट में हाजिर हों।साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिलहाल महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने को लेकर विरोधियों को निशाने पर हैं।

मुंबई स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने मालेगांव धमाका मामले के सभी आरोपियों को हफ्ते में कम से कम एक बार अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और कुछ और लोग इस मामले में आरोपी हैं अदालत ने इन आरोपियों के कोर्ट में हाजिर न होने पर नाखुशी जताई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी। 

बता दें कि 8 सितंबर 2006 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव कस्बे में सिलसिलेवार 4 बम धमाके हुए थे। इनमें 40 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 125 लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच में पाया था कि धमाकों में साध्वी प्रज्ञा की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, यह साबित नहीं पाया कि प्रज्ञा ने उस मोटरसाइकिल का कभी खुद के लिए इस्तेमाल किया। उनकी मोटरसाइकिल रामचंद्र कलासंघ्रा नाम का शख्स चला रहा था। एटीएस ने शुरुआती जांच में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। साध्वी प्रज्ञा भी इस मामले में जेल जा चुकी हैं।

फिलहाल साध्वी प्रज्ञा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार (16 मई) को साध्वी प्रज्ञा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त था, उसे आतंकवादी कहना गलत है। उन्होंने कहा था कि जो लोग नाथूराम को गोडसे को आतंकवादी कह रहे हैं उन्हें अपनी गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। 

साध्वी प्रज्ञा के बयान से बीजेपी नेतृत्व ने किनारा किया है और उनसे मांफी मांगने को कहा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनके खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमालेगांव धमाकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील