लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांतिः काशी के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; संगम, गंगासागर में लाखों लोगों ने लगाई डुबकी

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2023 08:41 IST

प्रयागराज के संगम और पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में लाखों लोगों ने डुबकी लगाई। कुंभ के बाद सबसे बड़े मेले गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने के लिए नागा साधुओं सहित लाखों से अधिक तीर्थयात्री कोलकाता, गंगासागर पारगमन शिविर में बाबूघाट पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देसंगम नगरी प्रयागराज में शनिवार को यहां गंगा तथा संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दशाश्‍वमेध घाट, शीतला घाट, पंचगंगा घाट, अस्सीघाट, ब्रह्माघाट, खिड़किया घाट और राजघाट पर जुटने लगी।गंगासागर में पवित्र स्नान के लिए लोगों के अलावा, नागा साधु उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू से गंगासागर मेले के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं।

वाराणसी/प्रयागराज/कोलकाताःमकर संक्रांति के पर्व पर शनिवार को सुबह से ही काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर जुट गई जिन्होंने स्नान के बाद पूजा अर्चना की। वहीं प्रयागराज के संगम और पश्चिम बंगाल के गंगा सागर में लाखों लोगों ने डुबकी लगाई। कुंभ के बाद सबसे बड़े मेले गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने के लिए नागा साधुओं सहित लाखों से अधिक तीर्थयात्री कोलकाता, गंगासागर पारगमन शिविर में बाबूघाट पहुंचे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन कुछ लोग 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं।  मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर लग रही है और उदया तिथि के अनुसार पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

काशी के घाटों पर सुबह से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं

शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दशाश्‍वमेध घाट, शीतला घाट, पंचगंगा घाट, अस्सीघाट, ब्रह्माघाट, खिड़किया घाट और राजघाट पर जुटने लगी। लोगों ने घाटों पर गंगा स्‍नान तथा पूजा अर्चना करने के साथ ही दान भी किया। इस दौरान जगह जगह पर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है।

गंगा सागर में देशभर से आए कई नागा साधु

गंगासागर में पवित्र स्नान के लिए लोगों के अलावा, नागा साधु उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू से गंगासागर मेले के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। जम्मू के नागा साधु शिव कैलाश पुरी ने कहा कि मैं यहां 10 साल से आ रहा हूं और कल गंगासागर में स्नान करने जाऊंगा। गंगासागर मेला, कुंभ के बाद दूसरा सबसे बड़ा मेला है। मेला, कोविड प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद लगा है।

संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

वहीं संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार को यहां गंगा तथा संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस बार सुरक्षा काफी मजबूत रखी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस बार 27 फीसदी अधिक पुलिसबल की तैनाती की गई है। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिवाराणसीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह