लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई रेलगाड़ियों के संचालन पर असर

By राजेश मूणत | Updated: July 18, 2022 13:14 IST

मालगाड़ी के कई वैगन के बेपटरी होने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन टूट गई जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इससे कई रेलगाड़ियों के संचालन पर असर पड़ा है।

Open in App

मुंबई: दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बीती रात बड़ा रेल हादसा हो गया। एक मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी हो गई। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजतन रेल यातायात ठप हो गया। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ा तो कुछ को निरस्त करना पड़ा। मंडल रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक सुधार कर रेल यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने सोमवार दोपहर तक यातायात सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है। 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई की रात करीब 12.48 बजे मंगलमहूड़ी यार्ड लिमखेड़ा अप लाइन के बीच एक मालगाड़ी के 16 वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त हुई मालगाड़ी का इंजिन NEBOX(Ex KPRJ) loco No. 31702/31794 WAG9 VSKP है। दुर्घटना रतलाम-दाहोद रेलखंड के मध्य 59/1250 किमी 517/23 पर हुई। इससे अप और डाउन लाइन रेलवे ट्रैक अवरुद्ध हो गया। हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हो गया।

वैगन बेपटरी होने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन भी टूट गई जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसे सुचारू करने के लिए रात 12.40 बजे ही राहत दल रवाना कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही अधिकारी भी घटनास्थल रवाना हो गए थे। तड़के करीब 5.30 बजे एआरटी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गई।

इन ट्रेनों पर हुआ असर

दुर्घटना के कारण रेल यातायात ठप हो गया। इससे रेलवे को नई दिल्ली – मुंबई रूट पर चलने वाली दिल्ली-मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ, सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस, मुंबई – इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस, मुंबई – जयपुर एक्सप्रेस, पुणे – इंदौर एक्सप्रेस, जबलपुर – सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। दाहोद -हबीबगंज और दाहोद रतलाम उज्जैन मेमू भी प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर इंदौर – जोधपुर यात्री ट्रेन के बेपटरी होने की जांच के लिए मुंबई से आने वाला तीन सदस्यीय दल भी रास्ते में ही अटक गया। दल को दाहोद में ही रोकना पड़ा।

टॅग्स :भारतीय रेलरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए