Major Dhyan Chand Khel Ratna award: पेरिस ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश पिछले महीने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने थे। हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाया था, जबकि पैरालंपिक स्वर्ण विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण ने 2.08 मीटर की रिकॉर्ड-तोड़ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
Major Dhyan Chand Khel Ratna award: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार- (खिलाड़ी और खेल)
1. गुकेश डी, शतरंज
2. हरमनप्रीत सिंह, हॉकी
3. प्रवीण कुमार, पैरा एथलेटिक्स
4. मनु भाकर, शूटिंग।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को 1100 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे। खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कारों के लिए 17 पैरा-एथलीटों सहित 32 एथलीटों को भी नामित किया है। कुछ दिन पहले 22 वर्षीय स्टार पिस्टल निशानेबाज ने मनु ने खेल मंत्रालय को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम हैं।
Arjuna Awards: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार- (खिलाड़ी और खेल)
1. ज्योति याराजी, एथलीट
2. अन्नू रानी, , एथलीट
3. नीतू, मुक्केबाज़ी
4. स्वीटी, मुक्केबाज़ी
5. वंतिका अग्रवाल, शतरंज
6. सलीमा टेटे, हॉकी
7. अभिषेक, हॉकी
8. संजय, हॉकी
9. जरमनप्रीत सिंह, हॉकी
10. सुखजीत सिंह, हॉकी
11. राकेश कुमार, पैरा-तीरंदाजी
12. प्रीति पाल, पैरा एथलेटिक्स
13. जीवनजी दीप्ति, पैरा एथलेटिक्स
14. अजीत सिंह, पैरा एथलेटिक्स
15. सचिन सरजेराव खिलारी, पैरा एथलेटिक्स
16. धर्मबीर, पैरा एथलेटिक्स
17. प्रणव सूरमा, पैरा एथलेटिक्स
18. एच होकातो सेमा, पैरा एथलेटिक्स
19. सिमरन जी, पैरा एथलेटिक्स
20. नवदीप पैरा, एथलेटिक्स
21. नितेश कुमार, पैरा-बैडमिंटन
22. थुलासिमथि मुरुगेसन, पैरा-बैडमिंटन
23. नित्या श्री सुमति सिवन, पैरा-बैडमिंटन
24. मनीषा रामदास, पैरा-बैडमिंटन
25. कपिल परमार, पैरा-जूडो
26. मोना अग्रवाल, पैरा-शूटिंग
27. रुबीना फ्रांसिस, पैरा-शूटिंग
28. स्वप्निल सुरेश कुसले, शूटिंग
29. सरबजोत सिंह, शूटिंग
30. अभय सिंह, स्क्वाश
31. साजन प्रकाश, तैराकी
32. अमन, कुश्ती।
पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पूर्व महान क्रिकेटर अनिल कुंबले भी शामिल हैं। मनु ओलंपिक के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (सरबजोत सिंह के साथ) स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।