लाइव न्यूज़ :

प्रणालियों व प्रक्रियाओं की अनदेखी करने के चलते बैंक धोखाधड़ी के बड़े मामले हुए : सीवीसी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने कहा है कि कर्ज देने में और सामान्य कार्यों में प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं की अनदेखी किये जाने के चलते बैंक धोखाधड़ी के बड़े मामले हुए हैं।

आयोग ने इसके मद्देनजर, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए काम करने वाले मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को सलाह दी है कि वे प्रौद्योगिकी का उपयोग कर और जांच के जरिए प्रत्येक स्तर पर धोखाधड़ी की रोकथाम करने को प्राथमिकता दें।

सीवीसी ने यह भी कहा कि बैंकों की विदेशी शाखाओं में बड़ी धोखाधड़ी होने से इसमें शामिल मुद्दों की प्रकृति की गहन पड़ताल करने की जरूरत पैदा हुई है।

बैंकिंग क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों तथा सीवीओ की एक समीक्षा बैठक के दौरान यह विषय उठा। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के सीवीओ भी शामिल थे।

सीवीसी ने कहा कि इन अधिकारियों ने आयोग के समक्ष प्रस्तुतियां दी।

आयोग ने कहा कि उन्होंने सतर्कता मामलों की स्थिति, उनमें हुई प्रगति, बैंकों द्वारा उठाये गये निवारक सतर्कता उपायों, व्हिसल ब्लोअर तंत्र को मजबूत करने के लिए उठाये गये कदमों, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान की गई गतिविधियों और बैंकिंग कार्य में प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित अन्य के बारे में जानकारी दी।

सीवीसी ने अपनी वार्षिक 2020 रिपोर्ट में कहा है, ‘‘आयोग ने पाया है कि बैंक धोखाधड़ी के काफी संख्या में बड़े मामले कर्ज देने एवं सामान्य कार्य में प्रणालियों व प्रक्रियाओं की अनदेखी करने के चलते हुए हैं। ’’

सीवीसी ने इस बात का जिक्र किया कि जांच अधिकारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण देकर जांच की गुणवत्ता बेहतर किए जाने की जरूरत है।

इसने कहा, ‘‘आयोग ने यह सलाह भी दी है कि सीबीआई व अन्य एजेंसियों द्वारा शिकायतें दर्ज किये जाने के बाद, बैंकों को वसूली की कोशिशों को अवश्य जारी रखना चाहिए।’’

इसने कहा, ‘‘बैंकों में महिला कर्मचारियों की अच्छी खासी संख्या को देखते हुए कम से कम एक महिला सदस्य हर कमेटी में नामित की जानी चाहिए ताकि महिला कर्मचारियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग