लाइव न्यूज़ :

महेश मांजरेकर ने कराई सर्जरी, सेहत में सुधार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:04 IST

Open in App

मूत्राशय के कैंसर से पीड़ित दिग्गज अभिनेता एवं निर्देशक महेश मांजरेकर की सर्जरी हुई है और उनकी सेहत में सुधार है। 63 वर्षीय अभिनेता पिछले सप्ताह यहां एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सर्जरी कराने के बाद घर वापस आ गए हैं। सर्जरी के बाद अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। मांजरेकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हां, यह सच है मेरी सर्जरी हुई है और मेरे स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।’’महेश मांजरेकर को 1999 में आई ‘‘वास्तव: द रियलिटी’’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘‘अस्तित्व’’ (2000) और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘‘विरुद्ध : फैमिली कम्स फर्स्ट’’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है जिन्हें आलोचकों की ओर से खासी सराहना मिली थी। मांजरेकर ने अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’’ का भी निर्देशन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?