लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र किसान आंदोलन: सड़कों पर उतरे गुस्साए किसान, सैकड़ों लीटर बहाया दूध

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 11:19 IST

संगठन ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने दूध पर 27 रुपये प्रति लीटर क़ीमत देने की घोषणा की थी, लेकिन किसानों को केवल 17 से 20 रुपये ही मिलता है।

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई: महाराष्ट्र में स्वाभिमान शेतकरी संघटन ने सोमवार को किसानों की मांग को लेकर पुणे के पास का रास्ता रोक दिया है। इसके साथ ही किसानों ने दूध की आपूर्ति को भी रोक दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संगठन ने किसानों के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। खबरों कि मानें तो संगठन ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने दूध पर 27 रुपये प्रति लीटर क़ीमत देने की घोषणा की थी, लेकिन किसानों को केवल 17 से 20 रुपये ही मिलता है। वहीं, बाज़ार में जाकर यही दूध 40 से 45 रुपये की क़ीमत में बेचा जाता है।  

ये भी पढ़ें: रजनीकांत 2019 में लोकसभा के साथ कराना चाहते हैं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव?

इसपर लोकसभा सांसद राजू शेट्टी ने रविवार को बताया कि, 'किसान डेयरी में 17 रुपये प्रति लीटर दूध बेचते हैं। इसके प्रसंस्करण के बाद डेयरी इसे पाउच में पैक करते हैं और 42 रुपये प्रति लीटर न्यूनतम दर से बेचते हैं। कमाई में इस अंतर का लाभ किसान को नहीं मिलता है। 'स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के प्रमुख शेट्टी ने कहा, ‘‘ पुणे और मुंबई में मध्यरात्रि से दूध की आपूर्ति रोकी जाएगी। हमें हमारी मांगों के लिए दबाव बनाना पड़ेगा क्योंकि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई मजबूत फैसला नहीं ले रही है।’

ये भी पढ़ें: UP: मिर्जापुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें, विपक्ष को लिया आड़े हाथउन्होंने बताया कि दूध की खरीद पर प्रति लीटर पांच रुपये की तत्काल वृद्धि की जाए। अखिल भारतीय किसान सभा के अजीत नवाले ने बताया कि अगर राज्य सरकार ऊंची कीमतों पर दूध खरीदने में असफल रहता या डेयरी किसानों को विशेष सब्सिडी नहीं देते हैं तो यह आंदोलन और तेज होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :महाराष्ट्रकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी