लाइव न्यूज़ :

Maharashtra MLC Elections 2024: निरंजन डावखरे, किरण शेलार और शिवनाथ दराडे को टिकट, भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा की, राकांपा के दिवंगत नेता वसंत डावखरे के बेटे को इनाम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2024 17:47 IST

Maharashtra Vidhan Parishad Elections 2024, BJP Candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति का समर्थन करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 26 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से फिल्म निर्देशक अभिजीत पानसे को मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Vidhan Parishad Elections 2024, BJP Candidates: सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के चलते कराना आवश्यक हो गया है। Maharashtra Vidhan Parishad Elections 2024, BJP Candidates: मतदान 26 जून को होगा और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे।Maharashtra Vidhan Parishad Elections 2024, BJP Candidates: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात जून है।

Maharashtra Vidhan Parishad Elections 2024, BJP Candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की सोमवार को घोषणा की जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता वसंत डावखरे के बेटे निरंजन डावखरे भी शामिल हैं। ये उम्मीदवार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होंगे। निरंजन डावखरे, किरण शेलार और शिवनाथ दराडे को क्रमशः कोंकण स्नातक, मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति का समर्थन करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 26 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से फिल्म निर्देशक अभिजीत पानसे को मैदान में उतारा है।

मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव यहां से मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के चलते कराना आवश्यक हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सात जून है। मतदान 26 जून को होगा और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

राज्य की 78 सदस्यीय विधान परिषद में शिवसेना (अविभाजित) के 11 सदस्य, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अविभाजित) के 9, कांग्रेस के 8 और भाजपा के 22 सदस्य हैं। वहीं, जनता दल (यूनाइटेड), पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं, जबकि चार निर्दलीय सदस्य हैं। 21 सीट खाली हैं।

रिक्त सीट में 12 सदस्य राज्यपाल द्वारा नामित किए जाएंगे तथा नौ सदस्य स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाएंगे। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिकतर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) इन दलों में विभाजन के बाद क्रमशः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले खेमों में चले गए हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एमएलसी अनिल परब और पार्टी पदाधिकारी जे एम अभ्यंकर को क्रमशः मुंबई स्नातक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब