लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की जीत, 6 सीटों के लिए हुआ था मतदान

By भाषा | Updated: June 12, 2018 16:21 IST

इस चुनाव में कुल 1003 लोगों ने वोट किया , जिसमें दास को 526 वोट और जगदाले को 452 वोट मिले हैं।

Open in App

मुंबई , 12 जून: भाजपा उम्मीदवार सुरेश दास को ओसमानाबाद - बीड़ - लातुर स्थानीय निकाय सीट से महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत मिली है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने राकांपा समर्थित अशोक जगदाले को 74 मतों के अंतर से हराया।

इस चुनाव में कुल 1003 लोगों ने वोट किया , जिसमें दास को 526 वोट और जगदाले को 452 वोट मिले हैं। कुल 25 वोटों को अवैध घोषित किया गया और एक व्यक्ति ने नोटा का चयन किया। इस सीट के लिए 21 मई को चुनाव हुआ था। वहीं पांच अन्य विधान परिषद की सीट के लिए भी चुनाव आयोजित हुए थे।

2019 का रणः मायावती-अखिलेश ने आपस में बांटी सीटें, कांग्रेस का पत्ता साफ, बस सोनिया-राहुल को बख्‍शा

पांच अन्य सीटों पर हुए चुनाव के वोटो की गिनती 24 मई को हुई थी। वहीं ओसमानाबाद - बीड़ - लातुर स्थानीय निकाय सीट पर हुए चुनाव के मतों की गिनती 24 मई को नहीं हो पाई थी क्योंकि बीड़ जिले में स्थानीय निकाय के कुछ सदस्यों को अदालत के एक आदेश के बाद निलंबित कर दिया था।

विधान परिषद की जिन सीटों के लिए 24 मई को परिणाम जारी किया गया था , उनमें से दो - दो पर शिवसेना और भाजपा ने जीत हासिल की थी और राकांपा को एक सीट पर जीत मिली थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos