लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विदेश में उद्धव ठाकरे, दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सरकारी निवास 'वर्षा' में मिले शरद पवार

By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2023 20:58 IST

शरद पवार ने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। इस मुलाकात ने सभी का ध्यान खींचा है। यह मुलाकात उस समय हुई जब उद्धव ठाकरे विदेश में हैं।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले साल हुए बड़े सियासी उठापटक के बाद से ही राज्य की राजनीति लगातार चर्चा में है। इस बीच गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींच लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार शरद पवार खुद सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने 'वर्षा' बंगले पर पहुंचे। वर्षा बंगला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है।

यह मुलाकात उस समय हुई है जब उद्धव ठाकरे विदेश में हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे यह मुलाकात चली। पिछले साल एकनाथ शिंदे के उद्धव ठाकरे से बगावत करने और फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। वहीं, दोनों की मुलाकात किस बात को लेकर हुई, इसका खुलासा खुद शरद पवार ने एक ट्वीट के जरिए किया।

मराठा मंदिर संस्था के कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण: शरद पवार

इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने ट्वीट किया और बताया कि उन्होंने मुंबई के मराठा मंदिर के अमृत महोत्सव की वर्षगांठ के लिए सीएम एकनाथ शिंदे को आमंत्रण दिया है। दरअसल, मराठा मंदिर संस्था को 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसे लेकर एक समारोह 24 जून को मुंबई में होना है। शरद पवार मराठा मंदिर संस्था के अध्यक्ष हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंद से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, 'मराठा मंदिर, मुंबई के अमृत महोत्सव की वर्षगांठ के अवसर पर संगठन एक स्मारक समारोह आयोजित करेगा। आज महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए एकनाथ शिंदे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।'

सीएम शिंद से शरद पवार की मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि एनसीपी प्रमुख की ही महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने में अहम भूमिका मानी जाती है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी साथ आए थे और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। हालांकि, शिवसेना में पिछले साल बगावत हो गई।

शिंदे के नेतृत्व में कई विधायक अलग हो गए और खुद को असल शिवसेना बताते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया। इसके बाद राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई और शिंदे सहित अन्य बागी नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाया। शिंदे मुख्यमंत्री बनाए गए।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेशरद पवारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव