लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: विधान पार्षद चुनाव में महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव ठाकरे बनेंगे निर्विरोध MLC, कांग्रेस ने राज किशोर मोदी का नमांकन लिया वापस

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 19:49 IST

इस चुनाव में शिवसेना ने उद्धव ठाकरे और नीलम गोरे को मैदान में उतारा है। नीलम गोरे वर्तमान में महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रवीण ददके, गोपीचंद पडलकर, अजित गोपछड़े और रणजीत सिंह पाटिल को प्रत्याशी बनाया है। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और छोटे दल शामिल हैं और इनके पास 171 विधायक का समर्थन है।

मुंबई: महाराष्ट्र में होने वाले विधान पार्षद चुनाव में महाअघाड़ी की ओर से सीएम उद्धव ठाकरे निर्विरोध विधान पार्षद सदस्य चुने जा सकते हैं। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार राज किशोर मोदी का राज्य विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव से नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। यह चनाव 21 मई को निर्धारित है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति ने इस बात की जानकारी दी है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्विरोध विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनने वाले हैं क्योंकि कांग्रेस अपने एक उम्मीदवार का नमांकन वापस ले रही है। 

बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का सिर दर्द बढ़ा दिया था। इस चुनाव में शिवसेना ने उद्धव ठाकरे और नीलम गोरे को मैदान में उतारा है। नीलम गोरे वर्तमान में महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं।एनसीपी भी दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की  है।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। मितकारी राकांपा के प्रदेश महासचिव हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।

वर्ष 2019 में कोरेगांव विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले शिंदे को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। शिंदे नवी मुंबई नगर निगम के इस वर्ष अथवा अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव के प्रभारी भी हैं। राज्य में विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव होने हैं।

भाजपा ने चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं जबकि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, '' महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना, राकांपा और छोटे दल शामिल हैं और इनके पास 171 विधायक का समर्थन है।

चुनाव गणित के मुताबिक, हर उम्मीदवार को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए 29 वोट की आवश्यकता है। जीत के लिए इन्हें तीन और वोटों की जरूरत होगी।'' एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, '' करीब चार निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का समर्थन कर सकते हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का विचार इनका समर्थन हासिल करना है।'' इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि कांग्रेस पहले ही दिन से दो सीट पर लड़ना चाहती है। हम अपने दोनों उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रवीण ददके, गोपीचंद पडलकर, अजित गोपछड़े और रणजीत सिंह पाटिल को प्रत्याशी बनाया है। महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल हैं।  अगर एनसीपी भी चुनाव में अपने दो उम्मीदवार उतारती है, तो 9 विधान परिषद सीटों के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। इससे उद्धव ठाकरे के निर्विरोध चुने जाने के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण