महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज साबित करेगी विश्वास मत

By भाषा | Published: November 30, 2019 12:32 AM2019-11-30T00:32:29+5:302019-11-30T00:32:29+5:30

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी

Maharashtra: Uddhav Thackeray-led govt to face floor test on Saturday | महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज साबित करेगी विश्वास मत

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार आज साबित करेगी विश्वास मत

Highlightsमहाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार शनिवार को साबित करेगी विश्वास मतउद्धव ठाकरे ने गुरुवार को ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ

मुंबई: शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। उम्मीद है कि सरकार सुगमता से विश्वास मत हासिल कर लेगी।

विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शनिवार को शुरू होगा। पहले दिन सदन में नए मंत्रियों के परिचय के बाद विश्वास मत हासिल किया जाएगा।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष इसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिये तीन दिसंबर तक का वक्त दिया है।

प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन ने 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल रखने के मुद्दे पर शिवसेना ने अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा से रिश्ते तोड़ लिये थे इसके बाद उद्धव ने राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाई। प्रदेश में 21 अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56,54 और 44 सीटें जीती थीं। राकांपा के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने भाजपा के कालिदास कोलंबकर की जगह ली जिन्हें विधायकों को शपथ दिलाने के दौरान पूर्व में अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पाटिल पूर्व में भी विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों- शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से दो-दो - ने भी शपथ ली थी। 

 

Web Title: Maharashtra: Uddhav Thackeray-led govt to face floor test on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे