लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Train Accident: पैदल चलते-चलते पटरी पर थककर सो गए मजदूर, जानें कैसे हुआ औरंगाबाद रेल हादसा

By निखिल वर्मा | Updated: May 8, 2020 10:45 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन में सबसे ज्यादा तकलीफ प्रवासी मजदूरों को उठानी पड़ी है. बंद के दौरान जब प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे थे तो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 51 श्रमिकों की मौत हो गई. वहीं आज एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 14 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच उद्योग-धंधे बंद होने की वजह से प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैंऔरंगाबाद रेल हादसे में मृतक मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और जालना में एक इस्पात फैक्ट्री में काम करते थे

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली रेल दुर्घटना हुई है। शुक्रवार (8 मई) सुबह औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ने रौंद दिया। इस हादसे में चौदह मजदूरों के अलावा दो अन्य घायल हुए हैं। करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे इस भीषण रेल हादसे के समय मजदूर पटरी पर सो रहे थे।

जानें कैसे हुआ औरंगाबाद रेल हादसा

मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे। प्रवासी मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई। 

पुलिस अधिकारी संतोष खेतमलास ने बताया, ‘‘जालना में एक इस्पात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर गत रात पैदल ही अपने गृह राज्य की ओर निकल पड़े थे। वे करमाड तक आए और थककर पटरियों पर सो गए।’’ उन्होंने बताया कि इस हादसे में 14 मजूदरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस समूह के साथ चल रहे तीन मजदूर जीवित बच गए क्योंकि वे रेल की पटरियों से कुछ दूरी पर सो रहे थे। 

शिवराज सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन दुर्घटना में 14 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और रेल मंत्री पीयूष गोयल से त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से हरेक मृतक श्रमिक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन दुर्घटना में 14 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’

टॅग्स :रेल हादसामहाराष्ट्रमध्य प्रदेशऔरंगाबादजलनाप्रवासी मजदूरभारतीय रेलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण