लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गणतंत्र दिवस पर ठाकरे सरकार ने शुरू की ‘शिवभोजन’ योजना, सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा भोजन थाली

By भाषा | Updated: January 26, 2020 19:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही है। पुणे और नासिक के भी प्रभारी मंत्रियों क्रमश: अजीत पवार और छगन भुजबल ने अपने अपने जिलों में यह योजना शुरू की।

 शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीबों को दस रूपये में भोजन उपलब्ध कराने की बहुप्रतीक्षित ‘शिवभोजन’ योजना शुरू की। प्रयोग के तौर पर यह योजना शुरू की गयी है जिसके तहत सभी जिलों में निर्धारित समय पर तय केंद्रों/कैंटीनों में लोगों को थाली या लंच प्लेट उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना शिवसेना के चुनावी वादों में एक था।

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही है। मुम्बई में जिले के प्रभारी मंत्री असलम शेख ने नगर निकाय के नैयर अस्पताल की कैंटीन में ‘शिवभोजन थाली’ का उद्घाटन किया। ऐसे ही एक केंद्र का बांद्रा के जिलाधिकारी कार्यालय में पर्यटन मंत्री और मुम्बई उपनगर के जिला प्रभारी मंत्री ने शुभारंभ किया। पुणे और नासिक के भी प्रभारी मंत्रियों क्रमश: अजीत पवार और छगन भुजबल ने अपने अपने जिलों में यह योजना शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार प्रभारी मंत्रियों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न जिलों में इस केंद्र का शुभारंभ किया। इस थाली में दो चपाती, एक सब्जी, चावल और दाल शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक दिन के 12 बजे से लेकर दो बजे तक यह थाली उपलब्ध हेागी। हर कैंटीन में रोजाना कम से कम 500 थालियां मिलेंगी।

आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘‘ इस योजना का लक्ष्य सभी को सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध कराना है, भले ही उसकी जाति, पंथ या वित्तीय स्थिति कुछ भी हो।’’ राज्य सरकार इस प्रायोगिक योजना पर 6.4 करोड़ रूपये का खर्च करेगी। यह प्रायोगिक परियोजना तीन महीने के लिए है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब