लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोनिया गांधी से की फोन पर बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 11, 2019 17:32 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोनिया गांधी से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने टेलीफोन पर बातचीत की है।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर गतिरोध खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। काग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने टेलीफोन पर बातचीत की है। बता दें कि सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में राजनीति स्थित को लेकर प्रदेश के पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाया है और उनके साथ बैठक की है।  मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता एके एंटनी और अहमद पटेल 10 जनपथ यानि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में मौजूद हैं। इस बैठक में महाराष्ट्र से बुलाए के कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान सोनिया गांधी से उद्धव ठाकरे की फोन पर बातचीत हुई है। 

इससे पहले सोमवार दोपहर सोनिया गांधी के आवासा पर हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाताओं से कहा था कि हमने अपने महाराष्ट्र के नेताओं को आगे की चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है, बैठक आज शाम 4 बजे की जाएगी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019कांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनासोनिया गाँधीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील