लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता, रखी ये मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 19:14 IST

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को सदन में शिवसेना का नेता चुना गया उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे

शिवसेना ने गुरुवार को एक बैठक में अपने विधायक दल का नेता चुन लिया। एकनाथ शिंदे को एक बार फिर शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी जुबानी जंग के बीच उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुए एक बैठक में ये फैसला लिया गया।

इस बीच सभी की नजर शिवसेना के विधायकों के राज्यपाल से होने वाली मुलाकात पर टिक गई। शाम करीब 6.15 बजे शिवसेना के कई बड़े नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे। बीजेपी से चल रही तनातनी के बीच इस मुलाकात पर सभी की नजर थी। राज्यपाल से मिलकर बाहर आने के बाद आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने बारिश में नुकसान झेल रहे किसानों और मछुआरों के लिए मदद की मांग रखी है।

31 Oct, 19 07:08 PM

राज्यपाल से मिलने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, 'हमने किसानों और मछुआरों को मदद देने की मांग की है जिनका हाल में बारिश में काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे खुद केंद्र से इस संबंध में बात करेंगे।'  

31 Oct, 19 06:38 PM

मुंबई: शिवसेना के नेता राज भवन में राज्यपाल से मिले।  

31 Oct, 19 06:13 PM

मुंबई: शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे भी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।  

31 Oct, 19 06:07 PM

मुंबई: शिव सेना के नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे। आदित्य ठाकरे, रामदास कदम आदि मौजूद।  

31 Oct, 19 03:08 PM

राज्यपाल से मिलेंगे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेता

आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गुरुवार को राजभवन जाएगा। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि मुलाकात अपराह्न साढ़े तीन बजे होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल, असमय वर्षा से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग करेगा। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे, जिन्हें आज विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया है।

31 Oct, 19 02:56 PM

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, सूखे के मुद्दे पर राज्यपाल से होगी मुलाकात

31 Oct, 19 02:45 PM

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, राज्यपाल से शाम 6.15 बजे होगी मुलाकात

31 Oct, 19 02:43 PM

उद्धव ठाकरे नहीं चाहते थे कि बेटा आदित्य बने विधायक दल का नेता

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को सदन में शिवसेना का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा। खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिये चर्चा में था। दादर इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर ‘सेना भवन’ में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे।

31 Oct, 19 02:33 PM

इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है और जल्द ही उसकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार निश्चित रूप से पांच साल रहेगी।  

31 Oct, 19 02:21 PM

राज्यपाल से 3.30 बजे मिलने जाएंगे शिवसेना नेता, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे, दिवाकर रावत और सुभाष देसाई राज्यपाल से मिलने वाले नेताओं में शामिल हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावशिव सेनामहाराष्ट्रआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित