लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता ने बीजेपी को दी धमकी, कहा- जो तोड़-फोड़ का प्रयास करेगा हम उसकी मुंडी तोड़ देंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 20:58 IST

महाराष्ट्रः मुंबई के होटल ग्रांड हयात में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस तीनों दलों ने 162 विधायकों का बहुमत होने का दावा किया है। साथ ही साथ विधायकों को शपथ दिलवाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के ग्रांड हयात होटल में सोमवार (25 नवंबर) देर शाम शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने विधायकों की परेड करवाई गई।शिवसेना विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी दे दी।

मुंबई के ग्रांड हयात होटल में सोमवार (25 नवंबर) देर शाम शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने विधायकों की परेड करवाई गई, जिसके बाद शिवसेना विधायक ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि अगर वह तोड़-फोड़ की राजनीति करेंगे तो हम उनकी मुंडी तोड़ देंगें।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि आज हमारे साथ 162 विधायक हैं। अगर बीजेपी के पास हैं तो उन्हें बताना चाहिए। जो तोड़-फोड़ का प्रयास करेगा हम उसकी मुंडी तोड़ देंगे।  वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है, 'बीजेपी के पास अभी भी अपना सम्मान बचाने का मौका है। तोड़-फोड़ पर अगर उतर आई बीजेपी तो हम भी उसका जवाब देंगे। अजित पवार हमारी पार्टी का हिस्सा हैं, वह पवार परिवार का हिस्सा हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वह एनसीपी में वापस आएं और अपनी गलती स्वीकार करें।  होटल ग्रांड हयात में तीनों दलों ने 162 विधायकों का बहुमत होने का दावा किया है। साथ ही साथ विधायकों को शपथ दिलवाई गई है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने शनिवार सुबह ऐसे समय में सरकार बनाई जब कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सरकार के गठन को लेकर अंतिम चरण में चर्चा हो रही थी। बीजेपी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने दूसरी बार शपथ ली। वहीं, अजित पवार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। 

गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते वे मिलकर सरकार नहीं बना पाईं। बीजेपी और शिवसेना के अलग-अलग रास्ते अख्तियार करने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास पहुंची और सरकार बनाने की हर कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos