लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता शिशिर शिंदे ने छोड़ा उद्धव का साथ, 1991 में वानखेड़े की पिच खोदकर हुए थे चर्चित

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2023 18:13 IST

शिशिर शिंदे ने कहा कि पिछले छह महीने में ठाकरे से मिलना “असंभव” हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिवसेना में चार साल बर्बाद कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिशिर शिंदे ने कहा कि उन्होंने शिवसेना में चार साल बर्बाद कर दिएबोले- पिछले छह महीने में ठाकरे से मिलना “असंभव” हो गया थाउन्होंने भारत-पाक मैच रोकने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच खोद दी थी

मुंबई:  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा कि एक साल पहले शिवसेना (यूबीटी) का उपनेता नियुक्त किए जाने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में ठाकरे से मिलना “असंभव” हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिवसेना में चार साल बर्बाद कर दिए।

शिवसेना के तेजतर्रार नेता शिंदे 1991 में चर्चा में आए थे जब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान मैच रोकने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच खोद दी थी। बाद में वह शिवसेना छोड़कर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में शामिल हो गए थे। वह 2009 में उपनगरीय भांडुप से विधायक चुने गए थे। 2018 में वह शिवसेना में लौट आए थे। 

पार्टी के पूर्व विधायक शिशिर शिंदे के शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) से इस्तीफा देने के बाद उद्धव ठाकरे को एक बार फिर झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे में शिंदे ने कहा कि उन्हें पार्टी का उपनेता बने एक साल हो गया है, लेकिन अब तक उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण