लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः शिंदे सरकार ने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया, संशोधित DA अगस्त से लागू, मूल वेतन का इतने फीसदी मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 12:45 IST

 मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार कहा, ''आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढोतरी का फैसला लिया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देडीए में इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है।कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा।डीए में बढ़ोत्तरी का राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत फैसला किया गया। सीएमओ के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा।

सीएमओ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता अब मूल वेतन का 34 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र रोडवेज की बसों में 75 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।

डीए में बढ़ोत्तरी का राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, ''आज हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढोतरी का फैसला लिया गया है।'' इस घोषणा के वक्त उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

एकनाथ शिंदे ने कहा, 'डीए में की गई बढ़ोतरी अगस्त 2022 से नकद में भुगतान की जाएगी।' गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-2022 में अपने कर्मचारियों के वेतन पर एक लाख 12 हजार 62 करोड़ रुपये खर्च किए थे जिसे चालू वित्त वर्ष में बढ़कर एक लाख 31 हजार 986 करोड़ होने का अनुमान है। मालूम हो कि इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में छह फीसदी का इजाफा करने की ऐलान किया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण