लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: सांगली में 22 मरीज ठीक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 21 नए मामले, कुल संख्या 1,385

By भाषा | Updated: April 10, 2020 14:24 IST

देश में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक है। अभी तक आंकड़े से पता चलता है कि यहां पर मरने वाले की संख्या 93 हो गई है। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 1385 से ऊपर हो गया है। सीएम उद्धव ठाकरे लगातार जनता को घर में रहने के लिए कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि शहर की बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में पांच नए मामले सामने आए हैं।राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,385 तक पहुंच गई है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले महाराष्ट् से हैं।

मुंबईः  महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि सांगली जिले में कोविड-19 के 26 मरीजों में से 22 ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में शुक्रवार तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,385 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुणे में नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अकोला में चार, बुलढाना में दो और रत्नागिरि में एक मामला सामने आया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि शहर की बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में पांच नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,385 तक पहुंच गई है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले महाराष्ट् से हैं।

मंत्री ने स्थानीय प्रशासन और लोगों की उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की। सांगली के प्रभारी मंत्री पाटिल ने कहा कि इस्लामपुर में 25 व्यक्तियों को पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जबकि जिले के वडगांव में कोविड-19 का एक रोगी पाया गया था।

उन्होंने कहा कि इलाज के बाद जिले में कोविड-19 के 26 रोगियों में से 22 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि बीमारी को रोकने के लिए इस्लामपुर में पृथकवास, संदिग्धों की पहचान और सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाने के तीन-आयामी दृष्टिकोण को अपनाया गया। उन्होंने इसके लिए इस्लामपुर और सांगली के लोगों की प्रशंसा की।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया