लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सोलापुर में बैंक की इमारत की छत गिरने से कई लोग दबे, 10 को जिंदा बाहर निकाला

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 31, 2019 13:49 IST

महाराष्ट्रः बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इमारत छत ढह गई और 20 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने 10 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया है।

Open in App

महाराष्ट्र के सोलापुर में बुधवार (31 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इमारत की छत गिर गई। छत के गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोगों को जिंदा बाहर भी निकाल लिया गया है। वहीं, बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इमारत छत ढह गई और 20 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है, हालांकि स्थानीय प्रशासन ने 10 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया है। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। साथ ही साथ अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।  आपको बता दें कि अभी हाल ही भारी बारिश के बाद दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 10 से अधिक घायल हुए थे। संकरी गली में बनी इमारत 100 वर्ष पुरानी बताई गई थी। इमारत के नीचे दुकानें थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार रह रहे थे। इमारत के गिरने की आशंका पहले से थी, लेकिन बीएमसी के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी