लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को चाकू मारा, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:27 IST

Open in App

ठाणे, सात जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर के वागले एस्टेट इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर अपने एक रिश्तेदार को छुरा घोंपने और एक अन्य को घायल करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ निरीक्षक वी ए शिंदे ने कहा कि यह घटना बुधवार को देर रात हुई, जब दो बीट मार्शलों को श्री नगर में एक इमारत में झगड़े के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिसर से बाहर भागते हुए देखा।

श्री नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि सिपाहियों ने चाकू के हमले से घायल नीता राजन कर्दक (43) को अस्पताल ।

उन्होंने बताया कि जब एक पुलिसकर्मी उस कमरे में गया जहां से महिला बाहर भागी थी तो उसने आरोपी महेंद्र सदाशिव कर्दक (55) को खून से सना चाकू पकड़े हुए पाया, जबकि उसका रिश्तेदार अजय बाला कर्दक (55) खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी पड़ोसी मुंबई का सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला एक विधवा है और उसका पति ठाणे सिटी पुलिस बल में काम करता था उसकी मौत के बाद यह फ्लैट इस महिला के नाम पर कर दिया गया था ।

अधिकारी ने कहा कि कमरा आरोपी को अच्छे संबंधों के कारण दिया गया था जो इसे हथियाना चाहता था और जब उसे इस बारे में पता चला तो महिला एक अन्य रिश्तेदार के साथ आरोपी से मिलने गई, जिसने उन पर प्राणघातक हमला कर दिया ।

उन्होंने कहा कि आरोपी को भादसं की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?