लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी-कांग्रेस के बीच डील फाइनल, पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- कल शिवसेना से चर्चा के बाद घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 16:52 IST

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायकों की महाराष्ट्र विधान भवन में शुक्रवार को बैठक भी होनी है। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और एनसीपी में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सहमति बनीपृथ्वीराज चव्हाण के अनुसार सभी मुद्दों पर बातचीत पूरी हो गई है, अब शिवसेना से होगी चर्चा

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि कांग्रेस और एनसीपी के बीच महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सभी मुद्दों पर बातचीत पूरी हो गई है। चव्हाण के अनुसार दोनों पार्टियों के बीच पूरी सहमति है और शिवसेना से चर्चा के बाद औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। चव्हाण ने गुरुवार को एनसीपी नेताओं के साथ बैठक के बाद ये बातें कही। 

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायकों की महाराष्ट्र विधान भवन में शुक्रवार को बैठक भी होनी है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार चव्हाण ने कहा, 'कांग्रेस और एनसीपी ने सभी मुद्दों पर बातचीत पूरी कर ली है। दोनों के बीच पूरी तरह से सहमति है। कल मुंबई में हमारे दूसरे सहयोगियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद हम शिवसेना से चर्चा करेंगे।'

एनसीपी-कांग्रेस के बीच दिल्ली में बैठक

इससे पहले गुरुवार सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद अहमद पटेल बैठक के लिए शऱद पवार के घर पहुंचे। कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच ये बैठक हुई। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सोनिया गांधी के दिल्ली में आवास 10 जनपथ पर हुई। इस बैठक में अहमद पटेल और सोनिया गांधी समेत मल्लिकर्जुन खड़्गे, एके एंटनी, अधीर रंजन चौधरी आदि भी शामिल रहे।

माना जा रहा है कि शिवसेना भी कांग्रेस-एनसीपी की शर्तों के मुताबिक तैयार है। संजय राउत ये संकेत भी दे चुके हैं कि तीनों पार्टियों के बीच बातचीत सही रास्ते पर है। संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि तीनों पार्टियों के विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी शनिवार को राज्यपाल को सौंपी जाएगी। संजय राउत ने इससे पहले ये भी दावा किया कि 1 दिसंबर से पहले राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाऐगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीपृथ्वीराज चव्हाण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'