लाइव न्यूज़ :

Worli Seat Maharashtra polls: आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा?, वर्ली सीट पर रोचक मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2024 22:22 IST

Worli Seat Maharashtra polls: एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा को वर्ली से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देWorli Seat Maharashtra polls: मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।Worli Seat Maharashtra polls: वर्ली मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।Worli Seat Maharashtra polls: जनवरी में कांग्रेस छोड़ कर शिवसेना में शामिल हो गए थे।

Worli Seat Maharashtra polls: एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने नवंबर में होने वाले आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने मुंबई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ रोचक मुकाबला कर दिया है। देवड़ा ने भी संकेत दिया था कि वे वर्ली से चुनाव लड़ सकते हैं।

देवड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी का मानना ​​है कि वर्ली और वर्ली के लोगों के लिए न्याय काफी समय से लंबित है। हम साथ मिलकर आगे का रास्ता तैयार कर रहे हैं और जल्द ही अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। अब वर्ली है।’’

वर्ली उन सीट में से एक है, जिस पर महायुति में शामिल शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दावा किया है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी वर्ली से अपना उम्मीदवार उतारा है। देवड़ा ने दो बार मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वह इस साल जनवरी में कांग्रेस छोड़ कर शिवसेना में शामिल हो गए थे। वर्ली मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद का नाम भी शामिल है। अहमद समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष थे, लेकिन वह राकांपा (एसपी) में शामिल हो गए जिसने उन्हें तुरंत यहां अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतार दिया।

उनका मुकाबला अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा की सना मलिक से होगा जो पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी हैं। मलिक पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की बहन की मदद से यहां कुर्ला में एक संपत्ति हड़पने का आरोप है। इस मामले में फरवरी 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अणुशक्ति नगर से मौजूदा विधायक नवाब मलिक को पिछले साल जमानत पर रिहा किया गया था।

इसके बाद वह अजित पवार गुट में शामिल हो गए। हालांकि, संभवत: सहयोगी भाजपा की आपत्ति के कारण उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया। नौ नामों की घोषणा राकांपा (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने की। इसके साथ ही पार्टी 76 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इसने 11 महिलाओं को टिकट दिया है।

शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से दिवंगत भाजपा विधायक राजेंद्र पाटणी के बेटे ज्ञायक पाटणी को मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीतने वाले राजेंद्र पाटणी का इसी साल फरवरी में निधन हो गया था। हालाँकि, उनके बेटे ने राकांपा (एसपी) में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी द्वारा घोषित अन्य उम्मीदवारों में हिंगणघाट (वर्धा) से अतुल वांडिले, हिंगणा (नागपुर) से रमेश बंग, चिंचवड से राहुल कलाटे और भोसारी से अजित गव्हाणे (दोनों पुणे में), माजलगांव से मोहन जगताप और परली से राजेसाहेब देशमुख (दोनों बीड में) तथा सिद्धि रमेश कदम को सोलापुर की मोहोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने नयी सूची जारी की, दो सीट पर उम्मीदवार बदले

कांग्रेस ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 14 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की, जिसमें दो निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं। नयी सूची के साथ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की घटक कांग्रेस ने अब तक 99 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी नेता सचिन सावंत की जगह पूर्व विधायक अशोक जाधव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, औरंगाबाद पूर्व सीट से मधुकर देशमुख की जगह लाहू शेवाले को मैदान में उतारा गया है। अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस ने चंद्रपुर जिले की वरोरा सीट से प्रवीण काकड़े को मैदान में उतारा है।

हाल में हुए लोकसभा चुनावों में वरोरा से कांग्रेस की विधायक प्रतिभा धानोरकर चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं। संजय मेश्राम को उमरेड सीट से मैदान में उतारा गया है, जहां कांग्रेस विधायक राजू परवे ने पार्टी छोड़कर शिवसेना के टिकट पर रामटेक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब