लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: 34 विधायकों ने शिंदे को माना अपना नेता, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 17:38 IST

एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने की बात कहते हुए 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच 34 विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता माना।

मुंबई:महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है। इस बीच एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे 2019 में सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए थे। वहीं, भारत गोगावाले को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 

मालूम हो, इससे पहले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा, "भारत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसलिए आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध है।" महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना अपने सभी विधायकों के साथ मुंबई में विधायक दल की बैठक कर रही है।

वहीं, शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर दावा किया कि 40 विधायक उनके साथ हैं। शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर चार्टर्ड उड़ान गुवाहाटी पहुंची। शिवसेना विधायक सूरत के होटल से तड़के गुवाहाटी रवाना हुए। गौरतलब है कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब