लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : लूटपाट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने आई पुलिस के वाहन पर हमला

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:07 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिला में पुलिस बनकर एक महिला से जेवर लूटने के आरोपी दो लोगों को भिवंडी शहर में गिरफ्तार करने आई पुलिस के वाहन पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब बुधवार शाम को आरोपियों को पकड़ा तो कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उनके निजी वाहन पर हमला किया। पुलिसकर्मी निजी वाहन में आए थे और आरोपियों को इसी वाहन में ले जा रहे थे।

मीरा भायंदर वसई-विरार पुलिस मुख्यालय क्षेत्र के नवघर में दोनों आरोपियों ने पांच नवंबर को सुबह सैर पर निकली 53 वर्षीय महिला को रोककर पूछताछ की। आरोपियों की उम्र 23 साल और 26 साल है।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला से कहा कि वह आगे नहीं जाए क्योंकि वहां किसी की हत्या हुई है और पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है।

नवघर के सहायक पुलिस निरीक्षक रोशन देवरे ने बताया कि उन्होंने कथित रूप से महिला को अपने आभूषण देने के लिए कहा। डरी महिला ने अपने आभूषण आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

बाद में नवघर पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी ठाणे के भिवंडी इलाके में आने वाले हैं।

कुछ पुलिसकर्मी बुधवार को सादी वर्दी में घटनास्थल पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ा और उन्हें अपने निजी वाहन में ले जाने लगे। तभी कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उनके वाहन पर हमला कर दिया। हालांकि वे किसी तरह आरोपियों को नवघर पुलिस थाना लाने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी पर लूटपाट और चोरी के कम से कम 12 मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे