लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक को मानहानी मामले में राहत नहीं, मुकदमा रद्द करने से हाई कोर्ट ने किया इनकार

By सौरभ खेकडे | Updated: March 4, 2022 20:41 IST

समीर वानखेड़े के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने नवाब मलिक पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने वानखेड़े परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. पूरा मामला इसी शिकायत से जुड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देहाई कोर्ट ने विशेष न्यायालय के पास दोबारा भेजा मानहानी का ये मामला समीर वानखेड़े के चचेरे भाई ने की है नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत।

नागपुर: बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक के खिलाफ चल रहा एट्रोसिटी और मानहानी का मुकदमा रद्द करने से इनकार किया है. न्यायमूर्ति अविनाश घारोटे ने कहा है कि इस मामले में मुकदमा चलाने का आदेश देने वाले विशेष एट्रोसिटी न्यायालय को ही पुनर्विचार करना चाहिए. 

हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि मुकदमा चलाने का आदेश जारी करने के पूर्व निचली अदालत को शिकायत के तथ्य और गुणवत्ता पर विचार करना चाहिए था. ऐसे में अब मलिक की किस्मत का फैसला निचली अदालत करेगी. 

क्या है नवाब मलिक से जुड़ा ये पूरा मामला

दरअसल मलिक और मुंबई एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े में बीते कुछ समय से टकराव चल रहा है. समीर के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने मलिक पर आरोप लगाए है कि उन्होंने वानखेड़े परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. जिससे उनके परिवार की समाज में बदनामी हुई है. 

उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में भी एट्रोसिटी एक्ट के तहत शिकायत की है. इसके बाद संजय वानखेड़े ने वाशिम की विशेष अदालत में अर्जी दायर करके पुलिस को प्रकरण की जांच के आदेश देने की प्रार्थना की थी. 

इस पर निचली अदालत ने मलिक को नोटिस जारी करके कोर्ट में हाजिरी लगाने के आदेश दिए थे. निचली अदालत के आदेश के खिलाफ मलिक ने हाईकोर्ट की शरण ली थी. इस पर शुक्रवार को फैसला जारी करते हुए हाईकोटने कहा कि यह मामला निचली अदालत को वापस भेजे जाने के योग्य है.

टॅग्स :नवाब मलिकSameer Wankhedeबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम