लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: पुणे में पुलिस वालों पर बढ़ा संक्रमण का संकट, नौ कर्मियों का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव

By गुणातीत ओझा | Updated: April 29, 2020 07:55 IST

पुणे पुलिस के नौ कर्मी अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया है। पुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।अब तक पुणे पुलिस के नौ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि इन नौ मामलों में से सात एक ही पुलिस थाने से हैं।

पुणे। पुणे पुलिस के नौ कर्मी अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को पृथक किया गया है। पुणे शहर में पुलिस थानों में से एक से संबद्ध एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी 17 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद कुछ और पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। पुलिस आयुक्त के वेंकटेशम ने बताया, ‘‘अब तक पुणे पुलिस के नौ कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।’’ आयुक्त ने बताया कि इन नौ मामलों में से सात एक ही पुलिस थाने से हैं।

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए ते जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1,348 हो गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 71 मामले पुणे शहर से, पिंपरी-चिंचवाड़ से 11 और जिले के ग्रामीण भागों से दो मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में 729 नए मामले, संक्रमितों की संख्या नौ हजार के पार पहुंची

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 729 नए मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,318 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 31 और लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई है। राज्य में अब तक 400 लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक संक्रमण के 9,318 मामले सामने आए हैं जिनमें 729 नए मामले हैं। वहीं 400 लोगों की मौत हुई है और 1,388 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी 7,530 लोगों का उपचार चल रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रपुणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण