लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 के बीच उपचुनाव संबंधी सभा में राकांपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:40 IST

Open in App

पुणे, चार अप्रैल महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर में रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उपचुनाव संबंधी सभा में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी, जिनमें से कई लोगों ने मास्क तक नहीं पहना हुआ था।

बैठक को राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं मंत्री जयंत पाटिल ने संबोधित किया।

संबोधन के दौरान मास्क हटाते हुए पाटिल ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, '' ऐसा लगता है कि कोरोना वायरस दुनिया से जा चुका है क्योंकि मैं बिना मास्क वाले आपके चेहरे देख सकता हूं।''

उल्लेखनीय है कि यह सभा ऐसे समय में हुई, जब कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सप्ताहांत में दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने जैसे कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं।

जयंत पाटिल ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, '' आपके चेहरे देखने के बाद मुझे लगता है कि अब दुनिया में कोरोना वायरस नहीं है। इसलिए मैं भी बोलने के लिए अपना मास्क हटा रहा हूं।''

कार्यक्रम के बाद जब इस टिप्पणी को लेकर पाटिल से सवाल किया गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा उन्होंने व्यंग्य के तौर कहा था।

राज्य के मंत्री पाटिल ने यह भी कहा कि राज्य में पूर्व में हुई रैलियों के दौरान भी किसी ने मास्क नहीं पहना हुआ था।

पंढरपुर-मंगलवेध विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 17 अप्रैल को होगा, जिसको लेकर सभा का आयोजन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो