लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी के कारण युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रहीं- बोले राकांपा प्रमुख शरद पवार, किसानों को लेकर कही यह बात

By भाषा | Updated: January 5, 2023 07:55 IST

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘‘देश में भुखमरी के मुद्दे का समाधान संभव है क्योंकि हमारे किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग किसानों को उचित पारिश्रमिक देने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि वे बिचौलियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई की खाई में धकेल रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने बेरोजगारी को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नौकरियां नहीं मिलने के कारण युवाओं की शादी नहीं हो रही है। राकांपा प्रमुख ने किसानों का भी मुद्दा उठाया और राज्य की बीजेपी और केंद्र सरकार से सवाल किए।

मुंबई:बेरोजगारी को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकारों की आलोचना करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि इससे सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं क्योंकि विवाह योग्य युवकों की शादी नहीं हो रही है। 

राकांपा के प्रमुख शरद पवार ने क्या कहा

ऐसे में यहां राकांपा के जन जागरण अभियान को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने कहा कि समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है और महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है। 

मामले में पवार ने आगे कहा, ‘‘देश में भुखमरी के मुद्दे का समाधान संभव है क्योंकि हमारे किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग किसानों को उचित पारिश्रमिक देने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि वे बिचौलियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई की खाई में धकेल रहे हैं।’’ 

बेरोजगारी पर क्या बोले शरद पवार

नौकरियां नहीं मिलने को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज का युवा शिक्षित है और उसे नौकरी मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उद्योग महाराष्ट्र से बाहर जा रहे हैं, मौजूदा उद्योगों को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है तथा नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है।

टॅग्स :शरद पवारNCPमहाराष्ट्रबेरोजगारीCentral and State GovernmentUnemployment
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार