लाइव न्यूज़ :

BMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 18:14 IST

Maharashtra Municipal Elections 2026: शिवसेना (उबाठा) और मनसे मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोम्बिवली, पिंपरी-चिंचवड, पुणे और नासिक सहित अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है।चचेरे भाई राज ठाकरे मनसे के अध्यक्ष हैं।कहना मुश्किल है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होगी।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अगले सप्ताह अपने गठबंधन की घोषणा कर सकती हैं, जिसमें मुंबई को छोड़कर सभी निकायों के लिए सीट बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है। दोनों दलों के नेताओं ने यह बात कही। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और मतों की गिनती अगले दिन होगी, जिनमें बेहद महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है। शिवसेना (उबाठा) और मनसे मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोम्बिवली, पिंपरी-चिंचवड, पुणे और नासिक सहित अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख हैं, जबकि कभी उनसे अलग रहे उनके चचेरे भाई राज ठाकरे मनसे के अध्यक्ष हैं।

मनसे के एक नेता ने कहा, ‘‘मुंबई को छोड़कर सभी नगर निकायों के लिए बातचीत पूरी हो चुकी है। मुख्य मुद्दा मराठी बहुल क्षेत्रों में हमारी मांग वाली सीटों को लेकर है। शिवसेना (उबाठा) अभी तक इस पर सहमत नहीं हुई है, जिसके कारण सीट बंटवारे में देरी हो रही है।

लेकिन अगले सप्ताह (23 दिसंबर से 30 दिसंबर) से नामांकन दाखिल करने की तारीख शुरू होने के कारण बातचीत जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।’’ मनसे नेता और पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना उचित होगा कि बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होगी।

मैं केवल इतना कह सकता हूं कि सभी पक्ष बातचीत को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’ शिवसेना (उबाठा) के नेता अनिल परब ने राज ठाकरे से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा की। इस संबंध में शिवसेना (उबाठा) के एक नेता ने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है।

सीट बंटवारे के समझौते में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि दोनों भाई सोमवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में या प्रेसवार्ता के माध्यम से दोनों दलों के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करेंगे, जिससे नगर निकाय चुनावों का माहौल तय होगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेबृहन्मुंबई महानगरपालिकाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र बजट सत्र के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक मामला: नकली विधान भवन पास रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टजीवन में पैसा और नाम कमाना है तो '21 देशों की मिट्टी को छूना' होगा?, स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात की मुश्किलें और बढ़ी, 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मर्सिडीज-बेंज कार खरीदी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी