लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: बीजेपी की बड़ी जीत, यूं ढहाया कांग्रेस का गढ़

By भाषा | Updated: August 4, 2018 18:09 IST

शिवसेना नेता सुरेश जैन की खान्देश विकास आघाडी (केवीए) केवल 13 सीटें जीत सकीं। केवीए ने पिछले कई वर्षों तक जेएमसी में शासन किया। एक स्थानीय संगठन केवीए ने इन बार शिवसेना के चिह्न पर चुनाव लड़ा था और जेएमसी में उसकी 36 सीटें थीं।

Open in App

मुम्बई, 4 अगस्त: महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को आज करारा झटका देते हुए 75 सीटों में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की और सांगली नगरपालिका चुनाव में 78 सीटों में से 41 सीटें हासिल करके जीत का परचम फहराया। राज्य और केन्द्र में शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने जलगांव नगर निगम (जेएमसी) में 75 सीटों में से 57 सीटें जीती।शिवसेना नेता सुरेश जैन की खान्देश विकास आघाडी (केवीए) केवल 13 सीटें जीत सकीं। केवीए ने पिछले कई वर्षों तक जेएमसी में शासन किया। एक स्थानीय संगठन केवीए ने इन बार शिवसेना के चिह्न पर चुनाव लड़ा था और जेएमसी में उसकी 36 सीटें थीं।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तीन सीटों पर दर्ज की जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। एनसीपी को एक भी सीट नहीं मिली जबकि पहले उसके नगर निकाय में 11 पार्षद थे। कांग्रेस जलगांव में लगातार दूसरी बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी।भाजपा ने सांगली-मिराज-कुपवाड नगरपालिका में 78 में से 41 सीटें हासिल करके जीत हासिल की और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। पश्चिमी महाराष्ट्र नगर निकाय में वर्तमान में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को केवल 20 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी को केवल 15 सीटें मिली। अन्यों को दो सीटों पर जीत मिली।भाजपा का इस नगर निकाय में एक भी पार्षद नहीं था। इन दोनों नगरपालिकाओं में एक अगस्त को मतदान हुआ था और आज वोटों की गिनती हुई।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं