लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस और राज ठाकरे की सुरक्षा घटाई, महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की वापस ली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2021 20:11 IST

महाराष्ट्र सरकारः सरकारी अधिसूचना के अनुसार फड़नवीस को अब 'जेड-प्लस' श्रेणी के बजाए 'एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देअमृता फड़नवीस और बेटी दिविजा की सुरक्षा 'एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस' श्रेणी से घटा कर 'एक्स' श्रेणी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को अब 'वाई-प्लस' के बजाए 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी.राज्य विधानसभा के उप सभापति नरहरि झिरवाल को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और उनके परिवार, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की सुरक्षा घटा दी है, वहीं भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल की सुरक्षा वापस ले ली है.

सरकार ने दो लोगों की सुरक्षा बढ़ाई है, 11 की सुरक्षा कम की गई है, 16 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है, वहीं 13 नए लोगों को सुरक्षा दी गई है. आठ जनवरी को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार फड़नवीस को अब 'जेड-प्लस' श्रेणी के बजाए 'एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फड़नवीस और बेटी दिविजा की सुरक्षा 'एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस' श्रेणी से घटा कर 'एक्स' श्रेणी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को अब 'वाई-प्लस' के बजाए 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की सुरक्षा 'जेड' श्रेणी से घटा कर 'एस्कॉर्ट के साथ वाई प्लस' श्रेणी की कर दी गई है. राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर और राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार को 'एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस और राज्य के मंत्रीगण संदीपन भूमरे, सुनील केदार, दिलीप वलसे पाटिल, अब्दुल सत्तार, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, राज्य विधानसभा के उप सभापति नरहरि झिरवाल को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

इनकी सुरक्षा वापस ली

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, राजकुमार बडोले, भाजपा विधायक प्रसाद लाड, राम कदम तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता शोभाताई फड़नवीस.

इनकी सुरक्षा घटाई

राज्य लोकायुक्त एम.एम. टहिलियानी, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, पूर्व मंत्री आशीष शेलार

इन्हें अब मिली सुरक्षा

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई, नारायण राणे को हराने वाले शिवसेना विधायक वैभव नाइक.

इनकी सुरक्षा बढ़ाई गई

वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम, शत्रुघ्न सिन्हा.

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीसराज ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे