लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बरसे, बॉलीवुड को समाप्त करने का प्रयास, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 15, 2020 21:52 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच और मीडिया कवरेज को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है, जिसे कुछ लोगों द्वारा बॉलीवुड को निशाना बनाने के लिए ''जानबूझकर चलाए जाने वाले अभियान'' के तौर पर देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देछवि को नुकसाने पहुंचाने और इसे ''समाप्त'' करने अथवा ''कहीं और स्थानांतरित किए जाने'' का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।फिल्म उद्योग को समाप्त करने अथवा कहीं और स्थानांतरित किए जाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मुंबई ना केवल देश की आर्थिक राजधानी है बल्कि मनोरंजन राजधानी भी है।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग की छवि को नुकसाने पहुंचाने और इसे ''समाप्त'' करने अथवा ''कहीं और स्थानांतरित किए जाने'' का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच और मीडिया कवरेज को लेकर ठाकरे का बयान सामने आया है, जिसे कुछ लोगों द्वारा बॉलीवुड को निशाना बनाने के लिए ''जानबूझकर चलाए जाने वाले अभियान'' के तौर पर देखा गया।

मल्टीप्लेक्स और थियेटर मालिकों के साथ हुई बैठक में ठाकरे के बयान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, '' फिल्म उद्योग को समाप्त करने अथवा कहीं और स्थानांतरित किए जाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि मुंबई ना केवल देश की आर्थिक राजधानी है बल्कि मनोरंजन राजधानी भी है।

ठाकरे ने कहा, '' वैश्विक स्तर पर बॉलीवुड का अनुसरण किया जाता है। फिल्म उद्योग भारी संख्या में रोजगार पैदा करता है। पिछले कुछ दिनों में, कुछ निश्चित लोगों द्वारा फिल्म उद्योग की छवि खराब करने का प्रयास किया गया, जोकि काफी कष्टदायक है।''

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माताओं को लुभाने के लिए राज्य में फिल्म सिटी बनाने की योजना की घोषणा की थी। ठाकरे ने बैठक में थियेटर मालिकों को सूचित किया कि राज्य के संस्कृति विभाग ने सिनेमा हॉल दोबारा खोले जाने के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है, जोकि पिछले छह महीने से भी अधिक समय से बंद हैं। उन्होंने कहा कि एसओपी को अंतिम रूप दिए जाने के बाद जल्द ही सिनेमा हॉल दोबारा खोले जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेसुशांत सिंह राजपूतउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बॉलीवुड गॉसिपरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील