लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: MNS कार्यकर्ताओं का बैंक में हंगामा, मराठी न बोलने पर प्रबंधन को धमकाया; वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 11:52 IST

Maharashtra:  इससे पहले मंगलवार को तीन मनसे कार्यकर्ताओं पर पवई में एक चौकीदार को मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मारने का मामला दर्ज किया गया।

Open in App

Maharashtra:  ठाणे के अंबरनाथ शहर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक को मराठी में बात नहीं करने पर धमकाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब मनसे कार्यकर्ता राष्ट्रीयकृत बैंक में गए और मराठी में बात नहीं कर पाने के कारण प्रबंधक के साथ आक्रामक तरीके से पेश आए।

मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक के प्रबंधक पर ग्राहकों से बातचीत में राज्य की आधिकारिक भाषा मराठी का प्रयोग न करने का आरोप लगाया। मनसे कार्यकर्ताओं और बैंक के प्रबंधक के बीच बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के वीडियो क्लिप में मनसे कार्यकर्ताओं को मेज पर जोर से हाथ पटकते, कंप्यूटर मॉनीटर को धक्का देते और प्रबंधक पर चिल्लाते हुए तथा उनसे मराठी में बात करने की मांग करते दिखा गया है।

हालांकि, बैंक प्रबंधक इससे अप्रभावित दिखे और उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें आधिकारिक संचार में किसी भी स्वीकार्य भाषा का प्रयोग करने की अनुमति है। वीडियो में बैंक के प्रबंधक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘किसी से स्थानीय भाषा तुरन्त सीखने की उम्मीद नहीं की जा सकती, इसमें समय लगता है। ’’

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की स्थानीय इकाई ने पुष्टि की है कि इस घटना में उसके कार्यकर्ता और सदस्य शामिल थे। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विवाद के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

इस बीच संबंधित घटनाक्रम में, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा की रक्षा के लिए अपना अभियान जारी रखा।

मनसे के छात्र प्रकोष्ठ के महासचिव संदीप पाचंगे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ठाणे में जिला परिषद में शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर उन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो छात्रों को मराठी बोलने से रोकते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेवायरल वीडियोमुंबई पुलिसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत